फ़रवरी 27, 2025 10:00 अपराह्न

printer

पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। उन्होंने आशा जताई कि इससे नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और परीक्षाएं तय समय पर होंगी। गौरतलब है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद पिछले छह माह से खाली था। 22 अगस्त 2024 को डॉक्टर मेरी नीलिमा केरकेट्टा के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था।