अप्रैल 1, 2024 4:16 अपराह्न

printer

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एसएलपी पर सर्वोच्च न्यायालय में आंशिक सुनवाई हुई

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर आज सर्वोच्च न्यायालय में आंशिक सुनवाई हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन के वकील ने याचिका वापस लेने का आग्रह किया। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई की। दरअसल, मनी लॉड्रिंग के एक मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन ने इस साल 23 मार्च से शुरू होकर 2 मार्च तक हुए विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए पीएमएलए कोर्ट और हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी। लेकिन दोनों ही अदालतों ने उन्हें सत्र में शामिल होने की अनुमति प्रदान नहीं कि थी।