झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, राज्य के मंत्रीगण, विधायकगण और विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।
विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पहले कई वरिष्ठ नेताओं ने रांची के मोराबादी स्थित उनके आवास में दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार, सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद रहे।