हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य में बीते साढे नौ वर्षो में समग्र विकास हुआ है और जनता को इसका लाभ पहुंचा है। उनकी विचारधारा को बरकरार रखते हुए वर्तमान सरकार राज्य के लोगों के लिए कडी मेहनत करेगी। उन्होंने यह बयान हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में आज विश्वासमत हासिल करने के बाद दिया। श्री लाल को जनता का मेहनती सेवक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सुशासन ने राज्य को नई दिशा दी है।