राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चम्पाई सोरेन संताल परगना के बाद अब कोल्हान प्रमंडल में आदिवासी अस्मिता बचाने का अभियान अगले महीने शुरु करेंगे। इस सिलसिले में उन्होंने सरायकेला में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिवासी समाज के मानकी-मुंडाओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासियों का अस्तित्व संकट में है।
Site Admin | मार्च 26, 2025 1:16 अपराह्न
पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कोल्हान प्रमंडल में आदिवासी अस्मिता बचाने का अभियान अप्रैल में शुरु करेंगे
