सितम्बर 17, 2024 11:35 पूर्वाह्न

printer

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने आदिवासी हो समाज द्वारा बोली जाने वाली हो भाषा (वारंग क्षिति लिपी) को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया। श्री सोरेन ने गृह मंत्री को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।