मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 4, 2024 3:47 अपराह्न | jharkhand news in hindi

printer

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद से कोल्हान क्षेत्र का लगातार कर रहे दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद से कोल्हान क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं  और जन समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। जमशेदपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में सत्ता विरोधी लहर है। श्री सोरेन ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनायेगी।
श्री सोरेन ने यह भी बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां श्री मोदी का सरकारी कार्यक्रम के साथ-साथ पार्टी नेताओं के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है। श्री सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से झारखंड भाजपा को और ताकत मिलेगी।

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला