जुलाई 12, 2024 4:34 अपराह्न

printer

पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा-सुपौल और सहरसा-दौरम मधेपुरा के बीच एक-एक जोड़ी नई मेमू सवारी रेलगाड़ियों का परिचालन करने का निर्णय लिया

पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा-सुपौल और सहरसा-दौरम मधेपुरा के बीच एक-एक जोड़ी नई मेमू सवारी रेलगाड़ियों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। दोनों रेलगाड़ियां 16 जुलाई से चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सहरसा- सुपौल मेमू सवारी रेलगाड़ी 4:45 मिनट पर सहरसा से रवाना होगी। वहीं, सहरसा-दौरम मधेपुरा सवारी रेलगाड़ी 12: 30 मिनट पर सहरसा से प्रस्थान करेगी।