भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले व्यक्तिगत पत्र के लिये हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में वंदना ने कहा कि प्रधानमंत्री से यह सम्मान मिलना उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
32 वर्षीया वंदना कटारिया ने एक अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की आधिकारिक घोषणा की थी। उनका उल्लेखनीय करियर 2009 से शुरू हुआ था। वंदना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 320 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 158 गोल किए।