भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुंबई में कल नमन अवार्ड्स 2025 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें सम्मानित किया। श्री तेंदुलकर को दो दशकों में भारतीय क्रिकेट में अद्वितीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पुरस्कार प्रदान किया।
अन्य पुरस्कार विजेताओं में भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। बुमराह को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर का प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार मिला। भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने चौथा सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 2023-24 के बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। बोर्ड ने आर. अश्विन को भी सम्मानित किया। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।