मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 19, 2024 2:30 अपराह्न

printer

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती , सीएम सुक्खू ने रिज मैदान स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान को किया याद

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 107वीं जयंती मनाई जा रही है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। 
 
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। वे पहले प्रधानमंत्री थी जिन्होंने अपने फैसलों से देश को एकजुटता में पिरोया। सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और जमीदारों के संबंध में कानून लेकर आई। इंदिरा गांधी ने कहा था कि उनका खून का एक-एक कतरा देश की एकता अखंडता के लिए हैं। देश में आज जो भी परिवर्तन देखे जा रहे हैं वह उनकी नीतियों के कारण ही संभव हो पाए हैं।
 
 
इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, रंजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप मौजूद रहे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला