फ़रवरी 17, 2026 10:16 पूर्वाह्न

printer

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की रोशनी में सुधार

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की रोशनी में सुधार की खबर है। दो डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद बताया कि उनकी आंख की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और दृष्टि में भी सुधार है।

इमरान खान ने अपनी दाहिनी आंख में केवल 15 प्रतिशत दृष्टि होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिससे बाद शीर्ष अदालत ने जांच का आदेश दिया था।

इमरान खान 5 अगस्त, 2023 से जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए के बाद लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में, वह रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं।