जुलाई 31, 2024 7:47 अपराह्न

printer

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यामंत्री हेमन्त सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से परिपूर्ण राज्य है और यह देश में अपनी अलग पहचान बना सकता है।