पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कबीन्द्र पुरकायस्थ का आज दोपहर सिलचर में निधन हो गया, वे 94 वर्ष के थे। कबीन्द्र पुरकायस्थ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
कबीन्द्र पुरकायस्थ का जन्म 15 दिसंबर, 1931 को तत्कालीन सिलहट जिले के कामरखाल में हुआ था। सिलहट वर्तमान में बांग्लादेश का हिस्सा है। वे 1951 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस से जुडे हुए थे। उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक और पूर्वोत्तर में आरएसएस की विचारधारा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कबीन्द्र पुरकायस्थ पहली बार 1991 में सिलचर क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वर्ष 1998 में वे पुनः निर्वाचित हुए और 1998 से 1999 तक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में दूरसंचार राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।