पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का आज पुणे में 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वे रेल राज्यमंत्री थे। अनुभवी राजनीतिज्ञ, श्री कलमाड़ी ने कई बार संसद में पुणे का प्रतिनिधित्व किया और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
Site Admin | जनवरी 6, 2026 12:05 अपराह्न
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में हुआ निधन