पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन किया। संवाददाताओं से बात करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि शांति और शक्ति यह दोनों ऐसी चीज हैं जो हर एक राष्ट्र हर एक व्यक्ति में समान रूप से होनी चाहिए। खरसावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चुनाव व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन लड़ता है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत तय है।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2024 5:38 अपराह्न
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का किया दर्शन