दिसम्बर 11, 2024 12:38 अपराह्न

printer

पूर्व कर्नाटक मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह नगर सोमनहल्ली में होगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री एस.एम. कृष्‍णा का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ आज शाम उनके गृह नगर सोमनहल्‍ली में किया जाएगा। उनका कल बंगलुरू में निधन हो गया था। वे 92 वर्ष के थे।

   

श्री कृष्‍णा का पार्थिव शरीर आज सुबह बंगलुरू से मद्दुर ले जाया गया जहां हजारो लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धां‍जलि अर्पित की।

   

कर्नाटक सरकार ने उनके सम्‍मान में तीन दिन के राजकीय शोक और आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला