जनवरी 8, 2026 9:58 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर में वस्त्र क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: वस्त्र मंत्री

वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र देश के वस्त्र क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुवाहाटी में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के वस्त्र क्षेत्र को सुदृढ़ और सशक्त बनाने पर आयोजित एक उच्चस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
 
इस सम्मेलन ने नीतिगत समन्वय, निवेश प्रोत्साहन, कौशल विकास, मूल्यवर्धन और बेहतर बाजार पहुंच के माध्यम से पूर्वोत्तर राज्यों में वस्त्र क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए व्यापक विचार-विमर्श का एक केंद्रित मंच प्रदान किया।