मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी इसी तरह की स्थिति की संभावना व्यक्त की है। इस बीच, पूर्वोत्तर भारत में असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी तेज बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में मूसलाधार वर्षा की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी इसी तरह की स्थिति का अनुमान है।
Site Admin | सितम्बर 16, 2025 2:00 अपराह्न
पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
