पूर्वोत्तर नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में कल रात आत्मघाती बम हमलों में 23 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में तीन विस्फोट हुए। पुलिस ने इस घटना को सबसे घातक हमलों में से एक बताया है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति सामान्य हो गई है और सुरक्षा बल आगे की घटनाओं को रोकने के लिए शहर भर में गश्त तेज कर रहे हैं।
बोर्नो नाइजीरिया में इस्लामी विद्रोह का केंद्र बना हुआ है, जो 17 वर्षों से अधिक समय से जारी है, जिसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।।