पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आपदा प्रतिरोधी अस्पतालों पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स गुवाहाटी में आयोजित की गई। यह कार्यशाला पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों की आपदा-तैयारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन एम्स नई दिल्ली के प्रशासन विभाग और एम्स गुवाहाटी द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आपदा प्रकोष्ठ के अंतर्गत किया गया।
News On AIR | मार्च 3, 2026 8:33 पूर्वाह्न
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आपदा प्रतिरोधी अस्पतालों पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला एम्स गुवाहाटी में आयोजित