अप्रैल 27, 2024 5:04 अपराह्न

printer

पूर्वी सिंहभूम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत का जांच रिपोर्ट जारी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पूर्वी सिंहभूम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत को लेकर जांच रिपोर्ट जारी कर दी है । पिछले वर्ष इकीस नवंबर को घाटशिला के मुसाबनी वन क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर हिंदुस्तान ताम्र परियोजना घाटशिला के निदेशक और जनरल मैनेजर, बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता और मुसाबनी विद्युत अंचल के कनीय अभियंता समेत 5 को आरोपी बनाया गया है।