पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि पोलिंग पार्टी की पूरी तैयारी है और मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। धनबाद की जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही राजधानी रांची में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पोलिंग पार्टियों को रवानगी से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के साथ डिस्पैच सेंटर का भी जायजा लिया।
Site Admin | मई 24, 2024 7:44 अपराह्न
पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि पोलिंग पार्टी की पूरी तैयारी