अप्रैल 23, 2025 11:27 पूर्वाह्न

printer

पूर्वी मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी यूपी, बिहार और ओडिशा में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार और ओडिसा के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान है। इसके साथ ही असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

 

 

वहीं, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइकल में कहीं-कहीं अगले सात दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।