जुलाई 29, 2025 2:15 अपराह्न

printer

पूर्वी भारत में तेज बारिश का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में जलभराव से यातायात प्रभावित

मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, झारखंड, केरल, माहे और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में तेज बारिश हुई जिसके बाद कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ और जलभराव हो गया।