मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा है कि पूर्वी खासी हिल्स जिले से शिलांग शहरी क्षेत्र को अलग करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सुशासन और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के लिए सोच-समझकर निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री विधानसभा में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक पॉल लिंगदोह द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा का जवाब दे रहे थे। श्री संगमा ने कहा कि इस प्रस्ताव पर सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श की आवश्यकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य की राजधानी शिलांग में तेजी से शहरी विस्तार हुआ है, जिससे प्रशासन, बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 11:41 पूर्वाह्न
पूर्वी खासी हिल्स जिले से शिलांग शहरी क्षेत्र को अलग करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा: मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा