पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) आतंकी समूह के हमले में कल 25 लोग मारे गए। यह घटना इटुरी प्रांत में इरुमु क्षेत्र के अपाकुलु गांव में हुईं। इसके अलावा तीन अन्य लोग वालेसे वॉनकुटु प्रशासनिक क्षेत्र में मारे गए।
पिछले कुछ महीनों में पूर्वी कांगो में एडीएफ और रवांडा समर्थित एम 23 विद्रोही समूह सहित कई सशस्त्र समूहों ने हमले किए हैं। यह समूह युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के शासन के खिलाफ विद्रोह से उभरा था, लेकिन युगांडा की सेना के हमलों के बाद इसे कांगो जाना पड़ा।
पिछली जुलाई में समूह के सिलसिलेवार हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए। युगांडा और कांगो की सशस्त्र सेनाएं इस समूह के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही हैं।