मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर समेत कई जिलों में आज और कल हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी-विक्षोभ के साथ साथ पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के मिलन के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इस बीच, बरेली, पीलीभीत और मैनपुरी समेत प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से लेकर मद्धम वर्षा हुई। पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुहास में खेत में कार्य कर रहे एक किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी। अयोध्या में आज दोपहर लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा।
Site Admin | मई 11, 2024 7:29 अपराह्न
पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़िलों में आज और कल हल्की वर्षा का अनुमान