दिसम्बर 21, 2025 8:56 अपराह्न

printer

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कल घने कोहरा रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कल कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कल कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है।

 

इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्‍ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का एक्‍यूआई 374 दर्ज किया गया।