मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 20, 2024 8:36 अपराह्न | UP MAUSAM NEWS | UP NEWS UPDATE

printer

पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बीती रात से आंधी और बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस. एन. सुनील पांडेय ने बताया कि प्री मानसून की बारिश बाइस जून से शुरू होने की उम्मीद है। इससे मौसम में बदलाव होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तेईस से पच्चीस जून के बीच मानसून के पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रह सकती है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला