सितम्बर 16, 2024 7:50 अपराह्न

printer

पूरे प्रदेश में आज मनाया जा रहा है ईद मीलाद उन-नबी

इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन आज ईद मीलाद उन-नबी के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज के लोगों की तरफ से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली जा रही है। जगह-जगह पर जुलूस का स्वागत किया जा रहा है। गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेष के सभी जिलों में आज ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम बहुल बस्तियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस त्यौहार को लेकर मस्जिदों को झालरों से सजाया गया है। विभिन्न जिलों में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर यातायात व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किये गये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला