फ़रवरी 15, 2026 6:54 पूर्वाह्न

printer

पूरे देश में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का त्योहार

आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले इस दिन उपवास, विशेष प्रार्थनाएं और मंदिरों में रात भर की पूजा-अर्चना की जाती है। हजारों भक्त शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु तीर्थ स्थलों पर स्नान करते हैं।