आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। सदियों से दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा रही है। यह भगवान कृष्ण की वर्षा के देवता इंद्र पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। एक अनुष्ठान के रूप में, घर के प्रवेश द्वार के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और लोग इस दिन गायों की पूजा करते हैं। इस दिन को अन्नकूट के रूप में भी मनाया जाता है और इस शुभ दिन पर भक्त विशेष पूजा करते हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के माध्यम से न केवल मानव जाति की रक्षा की, बल्कि पूरे संसार की रक्षा की। उन्होंने कामना की कि भगवान कृष्ण का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।