पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रयागराज सोमवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुल्तानपुर, कानपुर और हमीरपुर में भी पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बीते 24 घंटों में लखनऊ औऱ उसके आसपास के ज़िलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बौछार से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 24 घंटो में तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है, पर उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर अगले पांच दिनों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा कि रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
उधर बदायूं में भीशण गर्मी के चलते प्रषासन की ओर से जगह-जगह षरबत का वितरण किया गया।