मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2025 8:23 पूर्वाह्न

printer

पूरे असम में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पूरे असम में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय ने आज और कल के लिए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

   

 

बारिश के बावजूद, गर्मी और उमस की स्थिति के बने रहने की उम्मीद है। तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन 46 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है। बिश्वनाथ और लखीमपुर जिलों के 10 गांव में अब भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं।