जुलाई 14, 2025 5:44 अपराह्न

printer

पूरी दुनिया अब आयुर्वेद के वैज्ञानिक आधार, उपयोगिता और अपार संभावनाओं को समझ कर अपना रही है- आयुष मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव

आयुष मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने कहा है कि पूरी दुनिया अब आयुर्वेद के वैज्ञानिक आधार, उपयोगिता और अपार संभावनाओं को समझ कर अपना रही है। उन्‍होंने यह बात आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के शल्यकॉन 2025 के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय आयुर्वेद और शल्य चिकित्सा पद्धतियों के निरंतर विकास के साथ-साथ उन्हें वैश्विक मान्यता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    शल्यकॉन 2025, शल्य प्रणाली पर एक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन है। कल शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुश्रुत जयंती के अवसर पर शल्य चिकित्सा के प्रणेता आचार्य सुश्रुत की विरासत का सम्मान करते हुए आयोजित किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला