मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2024 4:15 अपराह्न

printer

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने जमुई, भागलपुर और बांका जिले के कुछ स्थानों पर भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले में कुछ स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शेष स्थानों पर गर्म दिवस रहने की आशंका है। इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गयी है। इस अवधि में 42.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, पूर्णिया और सुपौल में भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई से 7 मई तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक एस.के. पटेल ने बताया कि अगले 3 दिन के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।