मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 12, 2024 3:39 अपराह्न

printer

पूरा झारखंड अभी भीषण गर्मी की चपेट में है

पूरा झारखंड अभी भीषण गर्मी की चपेट में है। कल पलामू, गढ़वा और सरायकेला का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सीवियर हीट वेव चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 14 जून को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सीवियर हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव से बचाव का दिशा निर्देश भी जारी किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला