अप्रैल 29, 2024 3:53 अपराह्न

printer

पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज की

झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने पूजा सिंघल को जमानत देने से मना कर दिया है। मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार पूजा सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने 2022 में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी 11 मई को हुई थी। इसके बाद से वह जेल में बंद है। मनी लॉड्रिंग के आरोपों में घिरीं आईएएस पूजा सिंघल ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला