वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पुसापति अशोक गजपति राजू ने आज पणजी में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में, गोवा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी-तेदेपा के वरिष्ठ नेता ने औपचारिक रूप से गोवा के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल इसी महीने के शुरु में पूरा हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के भव्य दरबार हॉल में हुआ और इसमें राज्य के शीर्ष अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।