मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 30, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने चक्रधरपुर पहुंचकर ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाया

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने पुलिस के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ चक्रधरपुर पहुंचकर ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाया। श्री गुप्ता ने दावा किया कि झारखंड को बहुत जल्द नक्सलियों से पूर्ण रुप से मुक्त करा लिया जायेगा।

कल पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र के बिलैता गांव के पास पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सदस्यों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला