पुर्तगाल में, मध्य-वामपंथी समाजवादी उम्मीदवार अंतोनियो जोस सेगुरो ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में दक्षिणपंथी नेता आंद्रे वेंचुरा पर शानदार जीत दर्ज की।
मतदान बाद सर्वेक्षणों के अनुसार, उदारवादी सेगुरो ने लगभग 70 प्रतिशत मत प्राप्त किये हैं। वेंचुरा को लगभग 30 प्रतिशत वोट मिले।
पुर्तगाल में, राष्ट्रपति के पास कार्यकारी शक्तियां नहीं होती हैं। पारंपरिक रूप से, राष्ट्राध्यक्ष राजनीतिक खींचतान से ऊपर रहकर विवादों में मध्यस्थता करते हैं और तनाव कम करते हैं। सेगुरो मार्च में, निवर्तमान राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा का स्थान लेंगे। डी सूसा ने दो पांच वर्ष के दो कार्यकाल की संवैधानिक सीमा पूरी कर ली है।