जनवरी 18, 2026 10:27 अपराह्न

printer

पुर्तगाल में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान

पुर्तगाल के लोग नए राष्ट्रपति के लिए मतदान कर रहे हैं। ग्यारह मिलियन मतदाताओं के मत डालने और राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के उत्तराधिकारी को चुनने की उम्मीद है। चुनाव में अब तक के सबसे अधिक ग्यारह उम्मीदवार हैं। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे तक जारी रहेगा और परिणाम उसी दिन घोषित होने की उम्मीद है।

    इस महीने की 11 तारीख को, दो लाख अठारह हजार से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पुर्तगाल की लचीली प्रारंभिक और मोबाइल मतदान प्रणाली के माध्यम से मतदान शुरू किया। ये मतदाताओं को देशभर में किसी भी निर्धारित मतदान केंद्र पर वोट डालने की अनुमति देता है।