फ़रवरी 5, 2026 8:51 पूर्वाह्न

printer

पुर्तगाल में आए लगातार तूफानों से 11 लोगों की मौत

पुर्तगाल में जनवरी के अंत से लगातार आए तूफान में अब तक 11 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। नेशनल रिपब्लिकन गार्ड के अनुसार क्रिस्टिन और लियोनार्डो तूफानों ने पूरे देश में व्यापक तबाही मचाई है, जिनमें से क्रिस्टिन तूफान सबसे ज्यादा विनाशकारी साबित हुआ है।
 
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने इस आपदा के बाद 2 अरब 98 करोड डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है। देश में आपदा स्थिति 8 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला