राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस महीने की 10 तारीख़ तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। वे आज देर रात पुर्तगाल पहुंच रही हैं। वे पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से भेंट करेंगी और शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और संसद के अध्यक्ष से भी मिलेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।
Site Admin | अप्रैल 6, 2025 10:59 पूर्वाह्न
पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर कल रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु