पुरुष हॉकी में, भारत का सामना आज केपटाउन के स्टेलनबोश में दक्षिण अफ्रीका से होगा। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। इस महीने की 7, 9 और 10 तारीख को वेस्टर्न केप में होने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा भारतीय टीम का इस कैलेंडर वर्ष का अंतिम अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा।
भारत वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 7वें स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 12वें स्थान पर है। भारत एशिया कप 2025 के चैंपियन के रूप में केपटाउन पहुँच रहा है। भारत ने फाइनल में कोरिया पर 4-1 की शानदार जीत के साथ महाद्वीपीय वर्चस्व फिर से हासिल कर लिया है।