पुरुष हॉकी में भारत ने कल रात केप टाउन में तीन मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में मेज़बान दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। भारत की ओर से शैलानंद लाकड़ा, आदित्य लालागे, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए मुस्तफा कैसिएम और विवे मबाटा ने गोल किया।
दूसरा मैच आज भारतीय समय के अनुसार रात साढे़ आठ बजे केप टाउन के हार्टलेवाले स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा इस वर्ष की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ है। भारत अभी दुनिया में 7वें स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 12वें स्थान पर है।