पुरुष हॉकी इंडिया लीग में, एसजी पाइपर्स ने हैदराबाद तूफान्स को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। रांची में कल रात पाइपर्स के लिए टोमास डोमेने ने दोनों गोल दागे।
गोलकीपर टॉमस सैंटियागो ने अंतिम क्वार्टर में एक पेनल्टी को भी बचाया। हैदराबाद तूफान्स के अमनदीप लकरा ने 41वें मिनट में एक गोल किया। दूसरे मैच में, एचआईएल जीसी ने अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हराया। केन रसेल ने हैट्रिक बनाई, जबकि सैम वार्ड ने एक गोल दागा। ड्रैगन्स के लिए ब्लेक गोवर्स और उत्तम सिंह ने गोल किए।