राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित पुरुष हॉकी इंडिया लीग -एच आई एल 2024-25 में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने कल रात यूपी रुद्र को 5-3 से हरा दिया। श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के लिए गौथियर बोकार्ड, जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह और अभिषेक ने गोल दागे। हालांकि यूपी रूद्र की ओर से हार्दिक सिंह ने चौथे क्वार्टर में गोल किये।
राउरकेला में पुरुषों की एचआईएल में दिल्ली एसजी पाइपर्स का मुकाबला वेदांत कलिंगा लांसर्स से होगा। यह मैच आज रात 8:15 पर शुरू होगा। महिला हॉकी इंडिया लीग में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना आज शाम 6 बजे राउरकेला में ओडिशा वॉरियर्स से होगा।