फ़रवरी 18, 2026 7:12 पूर्वाह्न

printer

पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में, आज दक्षिण अफ्रीका का सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा। दिल्ली में ये मैच, सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। दोपहर 3 बजे से कोलंबो में पाकिस्तान और नामीबिया तथा शाम सात बजे से अहमदाबाद में भारत और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे।
 
प्रतियोगिता में कल नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। नेपाल ने 171 रन का लक्ष्य 19 ओवर और दो गेंद में हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।